अमेठीः श्रीराम कथा का आयोजन
March 09, 2026
अमेठी। आवास विकास कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर के निकट भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक कृष्णानंद श्रीधाम अयोध्या ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम की कथा का रसपान कराया और उनके आदर्शों व मर्यादा का संदेश दिया। कार्यक्रम के आयोजक इस धार्मिक आयोजन में आचार्य अखिलेश मिश्रा और संतोष चतुर्वेदी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भगवान श्रीराम की कथा सुनकर धर्म लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा।
