Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः तन्मय सिंह बने लेफ्टिनेंट, खुशी की लहर


अमेठी। जनपद के मुंशीगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पश्चिमी दुवारा के निवासी तनमय सिंह का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। तनमय सिंह स्वर्गीय राम बहादुर सिंह के नाती शीतला बक्स सिंह  पुत्र तन्मय सिंह उनके इस चयन की खबर मिलते ही परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने तनमय सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। लोगों का कहना है कि तनमय सिंह ने कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।तनमय सिंह की इस सफलता से गांव के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी देश सेवा के लिए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे। परिवारजनों और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |