Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर पर वृद्ध स्वास्थ्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया


लखनऊ/लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में एक वृद्ध स्वास्थ्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष गुप्ता ने की।संगोष्ठी के दौरान सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने प्रदेश में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा आमजन, विशेषकर बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं।उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम  तथा आभा आईडी जैसे डिजिटल स्वास्थ्य मिशन की जानकारी देते हुए इनके लाभ बताए।सीएमओ ने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क या सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे प्रदेश में स्वास्थ्य सूचकांकों में निरंतर सुधार हो रहा है।इस अवसर पर अपरध्उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डीएमओ, आरकेएसके कंसल्टेंट, डीईआईसी मैनेजर, डीएफपीएलएम मैनेजर, एफएलसी-एनसीडी टीम, आयुष्मान भारत टीम, बीसीपीएम बेहजम सहित आशा संगिनी एवं आशा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर बुजुर्गों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाना रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |