Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुल्तानपुर: अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त लोगों ने काटा बवाल, मुकदमा दर्ज


सुल्तानपुर। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अकोढी गांव के बाहर स्थापित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को बीती रात को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा का दायां हाथ खंडित मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुरुवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव के बाहर उत्तर दिशा में लगभग 3 वर्ष पहले स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात अराजकतत्वों ने नुकसान पहुंचाया। सुबह प्रतिमा का दायां हाथ टूटा देख ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गोसाईगंज थाना प्रभारी रामआशीष उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया और मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इसी दौरान विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ‘राजबाबू’ भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय घटना है। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करना समाज की आस्था को ठेस पहुंचाने का प्रयास है। ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि गांव निवासी राम मिलन भारती की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |