आगरा। आयोजित ईसीसीई प्रशिक्षण का तीसरा दिन बेहद रोचक एवं ज्ञानवर्धक रहा। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बालकों के समग्र विकास हेतु नवाचार आधारित शिक्षण विधियों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत “रहस्यमय थैला” नामक एक आकर्षक टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल ) तैयार किया गया। इस गतिविधि में थैले के भीतर विभिन्न वस्तुएँ जैसे बोतल, पेन, पेंसिल, कप आदि रखी गईं।
