Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: माहौर वैश्य समाज का होली मिलन समारोह धूमधाम से सम्पन्न


आगरा। माहौर वैश्य समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन विजय क्लब में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता रहे। कार्यक्रम का संयोजन मुकेश गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर संगठन की कार्यकारिणी अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता, महामंत्री राकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम गुप्ता, संगठन मंत्री सुनील गुप्ता, उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता सहित एबेंद्र गुप्ता, उमेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मुकेश गुप्ता, पवन गुप्ता, पंकज गुप्ता, रामबाबू गुप्ता और योगेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे।

महिला कार्यकारिणी की ओर से मनोरमा गुप्ता, ममता गुप्ता, मंजू गुप्ता, मोनिशा गुप्ता, वर्षा गुप्ता, रजनी गुप्ता सहित समाज की अनेक महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूलों की होली और भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |