अमेठीः आरओ हुआ बंद, परेशान हो रहे यात्री
March 12, 2026
अमेठी। बस अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाया गया आरओ पानी इन दिनों बंद पड़ा है। बताया जा रहा है कि पानी की सप्लाई नहीं आ रही है, जिससे यात्रियों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बस अड्डे पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्री आते-जाते हैं, लेकिन आरओ बंद होने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई यात्रियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, लेकिन यहां लगी व्यवस्था ही ठप पड़ी है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि बस अड्डे पर लगे आरओ की सप्लाई जल्द से जल्द चालू कराई जाए, ताकि यात्रियों को पीने के पानी की समस्या से राहत मिल सके।अमेठी बस अड्डा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमेठी डिपो काशी प्रसाद ने बताया कि नगर पंचायत को लेटर बनाकर दिया गया है और जल्द से जल्द आरओ चालू किया जाए।
