Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः दुखदुरिया कथा में हजारों महिलाएं शामिल ! अमेठी मे सबका हर वर्ग का विकास होगा - डॉ अमीता सिंह


अमेठी। गुरुवार को जिले के भेटुवा विकासखंड के अमयेमाफी गांव में बाबू मान सिंह के चबूतरे पर उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रही डॉ अमीता सिंह द्वारा एक भव्य दुखदुरिया कथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्राम सभा की सुहागिनों ने हिस्सा लिया। कथा के शुरुवात में डॉ अमीता सिंह ने सभी सुहागिनों को चुनरी ओढाई और सती माता तथा अवसान माई के पूजन व कथा के बाद महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा के बाद पूर्व मंत्री डॉ अमीता सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह गांव पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह का जन्म स्थान है। हम लोगों को यहां से अपार प्रेम मिलता है। डॉ अमीता सिंह ने कहा कि आज बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ अवसान माई की कथा दुखदुरिया हुई है,  जिसका उद्देश्य अमेठी के लोगों में सुख -समृद्धि व खुशहाली लाना है। डॉ अमीता सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे रहते हुए अमेठी में कभी भी आतंक नही होगा। सबका, हर वर्ग का विकास होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा अमयेमाफी से जन्म का नाता है, इसी कार्यक्रम स्थल पर बचपन मे हम खेला करते थे। उन्होंने कहा कि जब तक हम एमएलए या एमपी रहे, अमेठी में किसी की भी हिम्मत नहीं होती थी कि वह पैसा लेकर के जनता का कोई काम करें। डॉ संजय सिंह ने कहा कि हम लोगों ने हमेशा राजनीति को सेवा का माध्यम माना है, जीवन भर लोगों की खुशहाली के लिए काम करते रहेंगे। आगे भी यदि आपका स्नेह मिलेगा तो अमेठी में सब तरफ नौकरी, खुशहाली और विकास दिखाई देगा, कोई भी जोर -जबरदस्ती नही कर पाएगा।        

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |