अमेठीः डीएम का आदेश बेअसर! एडीओ की कुर्सी अक्सर खाली, फरियादी परेशान
March 12, 2026
अमेठी। अमेठी ब्लॉक परिसर में इन दिनों अव्यवस्था की स्थिति देखने को मिल रही है। क्षेत्र से अपने कार्यों को लेकर आने वाले लोगों का आरोप है कि एडीओ (सहायक विकास अधिकारी) की कुर्सी अक्सर खाली पड़ी रहती है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ब्लॉक कार्यालय पहुंचे कई ग्रामीणों ने बताया कि जब भी वे अपने कार्यकृजैसे प्रमाण पत्र, विकास योजनाओं से संबंधित जानकारी या अन्य प्रशासनिक कार्यकृको लेकर आते हैं, तो अधिकतर समय एडीओ की कुर्सी खाली मिलती है। लोगों का कहना है कि “कभी अधिकारी बैठते हैं, तो कभी पूरे दिन नजर नहीं आते। चाहे जब जाओ, कुर्सी खाली ही मिलती है।” ग्रामीणों का यह भी कहना है कि आज भी ब्लॉक कार्यालय पहुंचने पर एडीओ की कुर्सी खाली मिली, जिसका वीडियो भी बनाया गया है। लोगों का आरोप है कि पंचायत से जुड़े कार्यों के लिए आने वाले फरियादियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, लेकिन अधिकारी अक्सर अपनी कुर्सी पर मौजूद नहीं मिलते। ग्रामीणों के अनुसार, बार-बार ब्लॉक के चक्कर लगाने के बावजूद काम समय से नहीं हो पा रहा है, जिससे उनका समय और धन दोनों बर्बाद हो रहा है। खासकर दूर-दराज के गांवों से आने वाले लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित उच्चाधिकारियों से मांग की है कि ब्लॉक कार्यालय में अधिकारियों की नियमित उपस्थिति रहते हैं।
