Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: आगरा-टेंपे सिस्टर सिटीज बैठक में शिक्षा, संस्कृति व व्यापार सहयोग पर चर्चा


आगरा। शहर के प्रतिष्ठित होटल क्लार्क शिराज में आयोजित आगरादृयूएसए सिस्टर सिटीज इंटरनेशनल मीट में भारत और अमेरिका के बीच आपसी सहयोग को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में अमेरिका के एरिजोना राज्य के टेंपे शहर से आए प्रतिनिधिमंडल के साथ शिक्षा, संस्कृति, शहरी विकास, मेडिकल टूरिज्म तथा ज्वैलरी और जूते के व्यवसाय को साझा करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

बैठक के दौरान दोनों शहरों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम जल्द ही धरातल पर दिखाई देंगे।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश महापौर परिषद के अध्यक्ष एवं बरेली के महापौर उमेश गौतम, जिलाधिकारी आगरा अरविंद मल्लप्पा बंगारी, नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल, डॉ. रोहित बंसल, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी, आगरा शहर के गणमान्य व्यापारी नेता, चिकित्सक तथा अमेरिका से आए गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर यूएसए के प्रतिनिधिमंडल द्वारा आगामी अक्टूबर फेस्टिवल में शामिल होने के लिए आमंत्रण भी दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और प्रतिनिधियों का चर्चा में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |