संग्रामपुर: ग्राहकों के लिए बंद रही बैंक
March 31, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। मंगलवार 31 मार्च 2026 को वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन के कारण बैंक शाखाएं ग्राहकों के लिए बैंक बन्द रखा इस दिन बैंक वार्षिक खातों को बंद करके आडिट काम में व्यस्त हैं। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल एप और एटीएम जैसे डिजिटल सुविधा चल रही थी। जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र में स्थित सभी राष्ट्रीय बैंक व अन्य बैंक के कर्मचारी सुबह से ही बैंक मे आकर कामकाज कर रहे हैं लेकिन बैंक का दरवाजा ग्राहकों के लिए बंद कर दिया गया। बैंक शाखा में कुछ ग्राहक आए और उन्हें वापस ही लौटना पड़ा। लेकिन बैंक ग्राहकों को बीसी सेंटर चालू होने पर विशेष परेशानी की सामना नहीं करना पड़ा। शाखा प्रबंधकों का कहना है कि आरबीआई के आदेश पर बैंक इस दिन वार्षिक खातों को बंद करके आडिट जैसे काम किया जा रहा है। संग्रामपुर क्षेत्र में बैंक आफ बड़ौदा शाखा संग्रामपुर,बैंक आफ बड़ौदा शाखा गोरखापुर, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा शीतलागंज,शाखा मिश्रौली शाखा ,मुहीबसाह व विशेषरगंज की शाखा ग्राहकों के लिए बंद रहा ।
