संग्रामपुर: परिवार संग डॉ0 संजय सिंह ने की कालिका मां की पूजा अर्चना
March 31, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व अमेठी के राजा महराज डॉ संजय सिंह ने पूर्व प्रदेश मंत्री डॉ अमिता सिंह व पुत्री राजकुमारी आकांक्षा सिंह के साथ कालिकन धाम पहुंच कर वैदिक मंत्रोच्चार पर मां कालिका की पूजा-अर्चना करके आरती उतारी। पू्र्व केन्द्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह व पू्र्व प्रदेश सरकार मंत्री अमिता सिंह कालिकन धाम के एक धार्मिक भण्डारे के आमंत्रण पर कालिकन धाम आये थे। उन्होंने पहले मां कालिका की पूजा-अर्चना करके तत्पश्चात कालिकन धाम के भंडारे में शामिल हुए ।इस अवसर पर महराज डॉ संजय सिंह व रानी डॉ अमिता सिंह का आशिर्वाद कई लोगों को प्राप्त हुआ। महाराज के मंदिर दर्शन व भण्डारा आमंत्रण में उनके साथ समाजसेवी हरीश सिंह , परविन्द्र सिंह संग्रामपुर, लल्लू सिंह,आशीष सिंह भवसिंहपुर,मनोज पाठक बड़गांव, पीठाधीश्वर श्री महाराज, सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
