संग्रामपुर: अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त ,चस्पा किया नोटिस
March 31, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी के तहसील अमेठी क्षेत्र के थाना संग्रामपुर के ग्रामसभा मधुपुर खदरी में तालाब की जमीन पर ग्राम सभा प्रधान अंशु माला द्वारा जबरन भवन निर्माण करने पर अमेठी उपजिलाधिकारी के आदेश पर वर्तमान लेखपाल ने नोटिस चस्पा की । लेखपाल द्वारा बताया गया कि ग्राम सभा निवासी विवेक कुमार सिंह द्वारा फोन के माध्यम से उपजिलाधिकारी अमेठी आशीष सिंह को बताया कि ग्रामसभा मधुपुर खदरी की वर्तमान प्रधान अंशु माला पत्नी रवि कौशल द्वारा तालाबी जमीन 868 व 869 पर जबरन कब्जा करने की नियति से दीवाल बनाई जा रही है। उपजिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची और उपजिलाधिकारी को अवगत कराया कि मामला सत्य है तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी आशीष सिंह ने अवैध निर्माण को रोकवाने का आदेश दिया लेकिन वर्तमान प्रधान उपजिलाधिकारी अमेठी के आदेश को नजरंदाज करते हुए निर्माण करा दिया । अवैध निर्माण को हटाने के लिए उपजिलाधिकारी के आदेश पर नोटिस चस्पा की गई। जिसमें लिखा गया कि एक दिवस के भीतर अवैध निर्माण हटा लिया जाय अन्यथा पुलिस व प्रशासनिक सहयोग से हटवा दिया जाएगा।
.jpg)