Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुल्तानपुर: सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा संपन्न! सुंदरपुर में गूंजा भक्ति का रस


सुल्तानपुर।।जिले के करौंदीकला ब्लॉक क्षेत्र के सुंदरपुर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूरे सप्ताह चले इस पावन आयोजन के दौरान गांव का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा का भावपूर्वक श्रवण किया और धर्मलाभ प्राप्त किया।इस धार्मिक आयोजन का सफल संचालन संदीप कुमार तिवारी द्वारा किया गया, जिसमें उनके माता-पिता पंचम तिवारी एवं ममता तिवारी मुख्य यजमान के रूप में विराजमान रहे। पूज्य व्यास जी के श्रीमुख से प्रवाहित श्रीमद् भागवत कथा के अमृतमय प्रवचन ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया और पूरे क्षेत्र में भक्ति का रस गूंजता रहा।समापन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान अनुशासन, सेवा भाव और श्रद्धा का अद्भुत समन्वय देखने को मिला, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और भी बढ़ गई। इस पावन आयोजन ने ग्राम सुंदरपुर में भक्ति, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश प्रसारित किया तथा ग्रामीणों में धार्मिक जागरूकता को और सुदृढ़ किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |