Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिल्ली में होली के दिन युवक की हत्या पर शिखर धवन का बयान, बोले- 'मानवता को इस लेवल तक कभी नहीं गिरना चाहिए'


दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हिंदू युवक की हत्या पर बवाल अब भी जारी है। AIMIM नेता के आरोपी परिवार के समर्थन में आने और इसे सेल्फ डिफेंस में हत्या बताने पर सियासत गर्म हो गई है। वीएचपी ने तरुण खटीक के लिए इंसाफ की मांग करते हुए बड़े आंदोलन की धमकी दी है। वहीं पुलिस ने अब तक इस केस में कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिग डिटेन किये जा चुके हैं। अब क्रिकेटर शिखर धवन ने मामूली बात पर हत्या किए जाने पर दुख जताया।

होली के गुब्बारे के छीटों की वजह से जिस तरह से तरुण की घेरकर हत्या की गई उससे आक्रोश और दुख दोनों हैं। क्रिकेटर शिखर धवन ने उत्तर नगर की घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है। शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर लिखा- "उत्तम नगर में तरुण कुमार की दुखद मौत से गहरा दुख हुआ। ये हृदयविदारक है कि होली के दौरान एक बच्चे द्वारा पानी का गुब्बारा फेंकने जैसी छोटी सी बात हिंसा में बदल सकती है। मानवता को इस स्तर तक कभी नहीं गिरना चाहिए। उनके परिवार के लिए प्रार्थना और आशा है कि दोषियों को सख्त सजा मिलेगी।"

इस बीच वीएचपी समेत हिंदूवादी संगठनों ने इस घटना के विरोध में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने तरुण के परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। पुलिस ने इस मामले में अब तक हत्याकांड से जुड़े 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। 2 लोग हिरासत में हैं। सायरा नाम की वो महिला भी पकड़ी गई जिसपर पानी के छीटे पड़ने पर विवाद शुरु हुआ था। पुलिस के मुताबिक, दोनों परिवार पिछले 50 साल से एक दूसरे को जानते हैं।

पुलिस पकड़े गए आरोपियों के रोल का पता लगा रही है। एमसीडी ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के घर के अवैध हिस्से को ढहा दिया है। उत्तम नगर में मामला काफी सेंस्टिव हो गया है। इसीलिए सुरक्षा पूरा तरह से सख्त है। इलाके को छावनी में बदल दिया गया है..उत्तर नगर मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी जमकर पोस्ट किए जा रहे हैं। कुछ लोग भड़काउ पोस्ट भी कर रहे हैं। लिहाजा पुलिस सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों को किसी भी अफवाह या उकसावे पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |