Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

नागपुर प्रशासन की लोगों से अपील! घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर एवं पेट्रोल की आपूर्ति पर नहीं है कोई असर, न हों पैनिक


पश्चिम एशिया में युद्ध के हालात की वजह से इम्पोर्टेड गैस सप्लाई में रुकावट हो रही है। देश में फ्यूल और ऑयल सप्लाई की संकट हो सकती है। इस बीच, नागपुर में प्रशासन ने लोगों से खास अपील की है। नागपुर के कलेक्टर एवं महानगरपालिका के कमिश्नर डॉक्टर विपिन इटनकर ने कहा कि जिले में घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर, पेट्रोल की आपूर्ति पर फिलहाल कोई असर नहीं है। लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है।

जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले दो दिनों से मीडिया में कहा जा रहा है कि शॉर्टेज है, लेकिन अभी तक नागपुर में किसी भी फ्यूल की कोई शॉर्टेज नहीं है। पीछे से जितनी सप्लाई आ रही है, उतनी सप्लाई हो रही है, जितना डिस्ट्रीब्यूशन होना है, उतना हो रहा है।

उन्होंने कहा कि लोगों को बेवजह पैनिक होने की जरूरत नहीं है। पेट्रोल की कमी नहीं है। ना सिलेंडर की कोई कमी है। नागपुर जिले में लोगों को पैनिक मोड में आने कि जरूरत नहीं है।

कमर्शियल सिलेंडर पर अभी तक तो कोई निर्णय नहीं लिया है, जो सप्लाई चल रही है, वह चल रही है। अगर ऊपर से भी कोई डायरेक्शन आएंगे तो उसकी इंप्लीमेंटेशन करेंगे। आज के समय में कोई कटौती कमर्शियल सिलेंडर पर भी नहीं की जा रही है।

जिलाधिकारी ने एक बार फिर कहा कि नागपुर में पेट्रोल भी पूरी मात्रा है। लोगों में कोई पैनिक नहीं है। सब कुछ रूटीन में चल रहा है। आगे भी रूटीन में ही चलता रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |