Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः युवती ने युवक पर मारपीट धमकी छेड़छाड़ का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज


लखनऊ। आलमबाग आशियाना थाने मे एक युवती ने युवक पर मारपीट धमकी छेड़छाड़ का आरोप लगा नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया मूल रूप से नानपारा जनपद बहराइच निवासी युवती के अनुसार वह बीते 16 मार्च की शाम वह एयरपोर्ट से मेट्रो द्वारा आईटी चैराहा की ओर जा रही थी। इसी दौरान रात करीब नौ बजे आशियाना निवासी आरोपी चिराग यादव उर्फ सतरुद्ध प्रताप यादव ने उसे व्हाट्सएप मैसेज और कॉल कर उसकी लोकेशन पूछी और लोकेशन बताने पर आरोपित ने उसे धमकी देते हुए तुरंत नहरिया चैराहे पर आने को कहा। आरोप है कि उसने धमकाया कि अगर वह नहीं आई तो वह उसे घर से उठाकर ले जाएगा और गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। डर के कारण युवती सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन पर उतरकर आरोपी से मिलने पहुंची। लेकिन उसके बाद आरोपी उसे बाइक से पकरी पुल के पास ले गया, जहां उसने उसके साथ जबरन छेड़छाड़ शुरू कर दी और विरोध करने पर उसके कपड़े उतारने की कोशिश करने के साथ बार-बार उसे अपने साथ होटल चलने के लिए दबाव बनाता रहा और विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ जमकर मारपीट की। वही पीडिता का कहना था आरोपित चिराग यादव ने उसे लात-घूंसों और थप्पड़ों से युवती के पेट, छाती और सिर पर कई वार किए। इतना ही नहीं, आरोपी ने कई बार उसका गला पकड़कर नहर में धकेलने की कोशिश भी की और जान से मारने की धमकी दी। लेकिन किसी तरह मौके से बचकर भागी और राहगीर से मदद मांगी, लेकिन आरोपी ने पीछा कर उसे दोबारा रोक लिया और फिर से मारपीट व गाली-गलौज की। इसके बाद युवती एक घर में घुस  पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद उसने स्थानीय आशियाना थाने पहुंच आरोपी चिराग यादव परभी गाली-गलौज, मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगा नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित चिराग यादव की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |