Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय मे श्प्रेरणा उत्सवश् का हुआ आयोजन


कन्नौज। जवाहर नवोदय विद्यालय कन्नौज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम मे जिले के लगभग तीन दर्जन विद्यार्थियों ने भाग लिया जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज के नेतृत्व मे यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। जवाहर नवोदय विद्यालय  के प्राचार्य ने बताया कि पहले चरण मे विद्यार्थियों का चयन उनकी रचनात्मक लेखन और चित्रकला के आधार पर किया गया। इसमे उनकी सृजनात्मकता अभिव्यक्ति कौशल और कल्पनाशीलता का मूल्यांकन हुआ।

दूसरे चरण मे 15 छात्र और 15 छात्राओं का साक्षात्कार लिया गया। इसमें उनके व्यक्तित्व विचार क्षमता और नेतृत्व गुणों का आकलन किया गया। दूसरे चरण का परिणाम शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के श्प्रेरणा पोर्टलश् पर अपलोड कर दिया गया है। अंतिम चयन के बाद कन्नौज जिले से एक छात्र और एक छात्रा को श्प्रेरणा कार्यक्रमश् के लिए चुना जाएगा। जिसमे जेपी एजुकेशन एकेडमी की छात्रा आस्था पटेल तथा मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज के छात्र अभिषेक कश्यप का चयन जनपद कन्नौज से हुआ है।

चयनित विद्यार्थियों को उस विद्यालय मे सात दिवसीय शैक्षिक प्रवास का अवसर मिलेगा जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी शिक्षा प्रारंभ की थी। इस प्रवास के दौरान विद्यार्थी विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों भारतीय ज्ञान परंपरा आधुनिक भारत के योगदान और नैतिक शिक्षा से जुड़े अनुभवात्मक अधिगम मे शामिल होंगे। इस अवसर पर चयनित छात्रा आस्था पटेल व अभिषेक कश्यप के माता पिता ने अपने बच्चों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

इस दौरान जेपी एजुकेशन एकेडमी के प्रधानाचार्य अमरेंद्र सिंह ने बताया कि यह हमारे विद्यालय के लिए हर्ष का विषय है इससे बच्चों मे उत्साह बढ़ता है और आगे बढ़ने के लिए मनोबल बढ़ेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |