कन्नौज: तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा बरामद
March 08, 2026
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा वांछित अपराधी एवं रोकथाम अवैध तस्करी मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के कुशल निर्देशन मे, क्षेत्राधिकारी सदरकन्नौज अभिषेक प्रताप अजेय के पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी कोतवाली कन्नौज जितेन्द्र प्रताप सिंह व कोतवाली कन्नौज पुलिस व एसओजी व सर्विलांस टीम कन्नौज द्वारा बीते शनिवार को अभियुक्तगण मन्जीत सिंह पुत्र निरपत निवासी ग्राम किशनपुर थाना सौरिख उमेश सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी मोहनपुर थाना सचेडी जनपद कानपुर नगर तथा सतीश दुबे पुत्र स्वर्गीय विश्वनाथ दुबे निवासी गंधरापुर कोतवाली कन्नौज को 56.590 कि0ग्रा0 नाजायज गांजा व एक अदद मोटर साइकिल सहित पाल चैरहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण मन्जीत सिंह व उमेश सिंह ने बताया कि हम लोग उडीसा राज्य से सस्ते दामों पर गांजा लेकर आते हैं और महंगे दामों पर सतीश दुबे को बेच देते हैं सतीश दुबे द्वारा नाजायज गांजे को आस-पास के क्षेत्रों में महंगे दामों पर सप्लाई कर देते हैं गांजा बेचकर जो कमाई होती है उससे अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं।
