Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: कन्नौज इत्रोत्सव उत्सव 2026” का शुभारंभ आगामी 14 मार्च को


कन्नौज। जनपद की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहचान को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने तथा कन्नौज के इत्र की पहचान को एक मंच के मध्याम से आगे बढ़ाए जाने हेतु आयोजित होने वाले “कन्नौज इत्रोत्सव उत्सवदृ2026” का शुभारंभ आगामी 14 मार्च 2026 को प्रस्तावित है। इस उत्सव के आयोजन को लेकर आज कलेक्ट्रेट गांधी सभागार मे जिला प्रशासन एवं माननीय जनप्रतिनिधिगणों द्वारा कन्नौज इत्रोत्सव 2026 के आधिकारिक लोगो को जारी किया गया।

इस अवसर पर मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती प्रिया शाक्य मा० विधायक तिर्वा श्री कैलाश सिंह राजपूत जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री पार्टी जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया तथा मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चैधरी अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसका आयोजन जिला पर्यटन एवं संस्कृति विभाग कन्नौज द्वारा किया जाएगा।कार्यक्रम मे जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. एम0 मकबूल तथा सीएम टूरिज्म फेलो श्री नमन दुआ भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कन्नौज इत्रोत्सव 2026 के आयोजन की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर चर्चा की गई तथा जनपद की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर्यटन संभावनाओं एवं ऐतिहासिक महत्व तथा एक जिला एक उत्पाद को व्यापक स्तर पर प्रचारित-प्रसारित करने पर बल दिया गया। साथ ही उत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय से व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |