प्रतापगढः हनुमान मंदिर चिलबिला में सुंदरकांड पाठ के साथ मनाया गया राम जन्मोत्सव! प्रभु के जन्मोत्सव में उमड़ी भीड़ महिलाओं ने गाया मंगल गीत
March 27, 2026
प्रतापगढ़। श्री हनुमान मंदिर चिलबिला में राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आज रामनवमी पर सुंदरकांड पाठ का समापन हनुमान भक्तों द्वारा हवन पूजन कर किया गया। मंदिर समिति के महासचिव समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य सपत्नीक विधिवत श्री राम दरबार, हनुमान जी महाराज, माता दुर्गा, भोलेनाथ बाबा का विधिवत पूजन आरती कर सुंदरकांड पूर्ण होने पर हवन पूजन किया। समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि आज रामनवमी पर पूर्णाहूति होकर प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव भव्य तरीके से मनाया गया। भक्तों ने प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव मनाकर प्रसाद का वितरण किया। सुबह से ही भजन कीर्तन व महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाकर पूरा मंदिर परिसर प्रभु के जन्मोत्सव से भक्तिमय हो गया था। सभी कार्यक्रम हनुमान भक्तों के सहयोग से किया जा रहा है। इस अवसर पर अध्यक्ष रामगोपाल, सुरेश अग्रवाल, कपिल देव, राकेश कुमार, त्रिभुवन लाल, प्रशांत सिंह, शनि महाराज, सोनू महाराज, छेदीलाल, देवानंद, संतोष कुमार, आदर्श कुमार, विवेक यादव, सूरज, प्रमोद कुमार, छोटेलाल, किशनलाल, आदर्श कुमार, दीपू ,बजरंग लाल, पप्पू, सुरेश माली, श्यामल आदि सैकड़ो की संख्या में भक्तगणो ने हवन पूजन कर प्रभु का जन्मोत्सव मनाया।
