कन्नौज। गुरुवार को कन्नौज स्थित भाजपा जिला कार्यालय मे गुरुवार को नवनियुक्त जिला पदाधिकारीगण एवं कार्यसमिति के सम्मान मे समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर संगठन की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। वर्षभर के लिए विभिन्न आयोजनों हेतु समितियां गठित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही संगठन और कार्यालय व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि आगामी विधानसभा और पंचायत चुनावों के लिए संगठन पूरी तरह तैयार है। सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए नई कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष वीर भदौरिया के नेतृत्व मे विकास की इस यात्रा को गति देगी। इस अवसर पर जिला पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
