Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः ज्ञाना इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सवफ! वार्षिकोत्सव पर स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम


सांगीपुर/प्रतापगढ़ । शुक्रवार को ज्ञाना इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए निर्देशक अखिलेश मिश्र ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवारों के बढ़ने के साथ-साथ उनकी युवा पीढ़ी को संस्कारित एवं सकारात्मक मार्ग दर्शन की आवश्यकता है। कार्यक्रमों से छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना आसान होता है। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें सरस्वती वंदना, घूमड़ डांस, नुक्कड़ नाटक, आदि को बच्चों द्वारा प्रस्तुत की तो एक अलग ही उत्साह नजर आया। इस बीच कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। वहीं स्कूल के बच्चों का शुक्रवार को ही परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य संतराम शर्मा ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की । इस दौरान जिला पंचायत प्रतिनिधि द्वितीय अशोकधर दुबे, अजीत मिश्र, दिनेश कुमार मिश्र, एडवोकेट शिवम पाण्डेय, चन्द्र शेखर सिंह, अनिल मिश्र, अमित मिश्र, अवनीश मिश्र, रजवंत यादव, प्रयागदीन यादव, विपिन तिवारी, रागिनी मिश्रा, शालिनी मिश्रा, प्रतिभा सिंह, नीलम श्रीवास्तव, सविता सिंह, तनू सिंह, आस्था पाण्डेय, रश्मि सिंह, कोमल मिश्रा, खुशी वैश्य, पल्लवी द्विवेदी, अंकिता सिंह आदि शिक्षक साथी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |