Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः आशियाना में युवक ने लगाई फांसी, मौत


आलमबाग। आशियाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह परिजन बेटे को फंदे से लटका देख लोकबंधु अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।आशियाना क्षेत्र के रुचि खंड प्रथम में मंगलवार सुबह शुभम शुक्ला (30) पुत्र पारसनाथ शुक्ला अपने कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। आनन फानन में परिजन बेटे को फंदे से उतार लोकबंधु अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी अनुसार मृतक परिवार में इकलौता बेटा था और एक माह पूर्व अंशिका मिश्रा नामक युवती से मृतक का प्रेम विवाह हुआ था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |