आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में रहने वाली एक महिला ने पड़ोसी परिवार पर जबरन घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित अलीनगर सुनहरा निवासी शिवाली यादव पुत्री कृष्ण गोपाल ने बताया कि वह वर्तमान में कृष्ण विहार कॉलोनी, नई बाजार लखनऊ में रहती हैं। आरोप है कि बीते 1 मार्च को वह अपने अलीनगर सुनहरा स्थित घर पर थीं, तभी पड़ोस में रहने वाली अल्पना अग्निहोत्री अपने पति, मां, भाई और बहन के साथ वहां पहुंच गई और सभी लोग जबरन उसके घर में घुसने का प्रयास करते हुए ईंट-पत्थर चलाने के साथ उसके घर में तोड़फोड़ की। आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके घर में लोहे का बेलचा लेकर घर में घुसने का प्रयास भी किया और विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज , मारपीट करने के साथ उसे व उसके पिता को जान से मारने की धमकी दे फरार हो गए । जिसके पश्चात उसने
घटना की जानकारी पुलिस को कंट्रोल नम्बर पर देने के साथ स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में नामजद लिखित शिकायत की । पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर थ्प्त् दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।
.jpg)