आगरा। सैया ब्लॉक के ग्राम आरी कछा घेर अहीरपुरा में आयोजित आरी वाली माता मेला महोत्सव (इरादत नगर) में आज ब्लॉक प्रमुख सैया श्रीकांत त्यागी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर बघेल समाज एवं मेला कमेटी द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्री त्यागी ने मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य करते हैं।
इस मौके पर भूमि विकास बैंक सैया के अध्यक्ष परसोत्तम त्यागी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह बघेल, नरेश त्यागी, रीतेश त्यागी एवं पूर्व प्रधान अशोक पचैरी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र के भिड़ावली, रहलई एवं हरियापुरा गांवों में पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
