लखनऊ: अनैतिक संबंध के विवाद में मारपीट धमकी का आरोप , मुकदमा दर्ज
March 12, 2026
लखनऊ। आलमबाग कृष्णानगर कोतवाली इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर अनैतिक संबंध के विवाद को लेकर मारपीट, धमकी देने का आरोप लगाया है। कृष्णानगर क्षेत्र निवासी दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि उनके घर के सामने रहने वाले दीपक अरोड़ा पुत्र राजेंद्र अरोड़ा का उनकी पत्नी साधना मिश्रा से पहले से ही अनैतिक संबंध है, जो अभी भी जारी है। इस संबंध में उन्होंने पहले भी 29 सितंबर 2024 को भोलाखेड़ा चैकी पर शिकायत दी थी। उस समय पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी समझौता कराते हुए एक-दूसरे से दूर रहने की हिदायत दी थी। आरोप है कि 11 मार्च को वह क्षेत्र स्थित जैसवाल जनरल स्टोर के पास खड़ा था उसी दौरान आरोपित दीपक अरोड़ा वहां पहुंच गया और उन्हें देखकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। जिसके चलते उसने अपना प्राथमिक उपचार कराने के बाद स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच कार्रवाई किया जा रहा है।
.jpg)