Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: जालसाजों ने गूगल के माध्यम से बैंक खातों से उड़ाए 65 हजार रुपये, रिपोर्ट दर्ज


लखनऊ । आलमबाग कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में रहने वाले एक खाताधारक के दो अलग-अलग बैंक खाते से जालसाजों ने 65 हजार रुपये गूगल के माध्यम से बैंक खाते से निकल हडप लिए। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित विशेश्वर नगर निवासी नीरज कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्वछ राधेश्याम श्रीवास्तव ने बताया बीते 20 फरवरी को अज्ञात साइबर जालसाजों ने किसी अनधिकृत माध्यम से उसके दो अलग-अलग बैंक खाते आई सी आई सी आई बैंक खाता व पंजाब नेशनल बैंक खाता से कुल 65 हजार रुपये गूगल पे द्वारा बिना उसकी जानकारी सहमति एवं अनुमति के धनराशि निकाल हड़प लिया। जिसकी जानकारी होने पर उसने साइबर सेल सहित स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से लिखित शिकायत की है। वही पीड़ित का कहना था उसने किसी भी व्यक्ति के साथ अपना ओ टी पी पिन अथवा किसी प्रकार की अनुमति साझा नहीं की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर बुधवार को जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |