Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: किशोरी छात्रा लापता, मुकदमा दर्ज


लखनऊ । आलमबाग, आशियाना थाना इलाके में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी छात्रा घर से बिना किसी को बताए लापता हो गई। वही पुलिस ने लापता किशोरी के चाचा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।मूल रूप से बुदवन तहसील, खागा जिला फतेहपुर निवासी शिवम सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह ने बताया उसका 12 वर्षीय भतीजा रुद्रप्रताप सिँह व 17 वर्षीय भतीजी काजल सिंह उसके आशियाना थाना इलाके स्थित सैनिक नगर में रहकर अवध पब्लिक कलिजिएट में पढ़ाई करते हैं। दोनों लोग- बीते 6 मार्च को गाँव से होली का त्यौहार मनाकर आये थे और 8 मार्च को उनको जानकारी हुई कि उनकी भतीजी बिना बताए कहीं चली गयी है। जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने खोजबीन करने के बाद उन्होंने स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार लापता किशोरी के चाचा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |