Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंज: गरीब के मकान पर दबंग कर रहा कब्जा, प्रशासन मौन


गौरीगंज/अमेठी। शुक्लबाजार थाना क्षेत्र के पाली गांव में एक दलित गरीब परिवार ने अपने पुश्तैनी मकान मे अपने मासूम बच्चे परिवार के साथ सदियों से रहते चले आ रहे है। इन गरीब परिवारों को  ये नही पता था कि कभी भी गांव के मुखिया व हल्का पुलिस एंव लेखपाल की  नजर लग सकती है। ऐसा ही हुआ गांव के मुखिया व स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से उक्त जमीन पर उपरोक्त गांव निवासी किसी तीसरे दबंग का निर्माण करवाने लगे पीड़ित परिवार का कहना है कि हल्का लेखपाल और स्थानीय पुलिस की कथित मिलीभगत से निर्माण कार्य जारी है,जिससे उनका आशियाना खतरे में पड़ गया है। यहा तक की खुद के पुस्तैनी मकान मे आने जाने का रास्ता तक नही छोडे चारो तरफ बाउन्ड्रीवाल  करवाने लगे पीड़ित परिवार के अनुसार कई बार स्थानीय प्रशासन से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा पुलिस प्रशासन पीडित को ही डाटकर भगा देती है। कई दिनो से प्रशासन के परिक्रमा करने के बाद न्याय न मिलने से आहत परिवार ने आत्महत्या तक की चेतावनी दे डाली है।मामला सोशल मीडिया पर उजागर होने के बाद उच्च अधिकारियों ने मामले को  संज्ञान में लिया है। अब देखना यह होगा कि आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होती है या नहीं फिलहाल प्रशासनिक कदमों पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |