Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: होली की त्योहारी देने जा रहे अधेड़ की मौत


तिलोई/अमेठी। मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बारधर्मे निवासी 45 वर्षीय रामकुमार पासी की सोमवार की दोपहर हार्ट अटैक से मौत हो गई।वह होली की त्योहारी देने अपनी मौसी के घर रायबरेली जा रहे थे,तभी शारदा सहायक खंड 28 पर बने बिराज पुल के पास यह घटना हुई। दोपहर करीब 11 बजे रामकुमार अपनी मोटरसाइकिल से रायबरेली जिले के थाना चंदापुर क्षेत्र अंतर्गत डेपारमऊ अपनी मौसी के घर जा रहे थे।बिराज पुल से आगे बढ़ते ही उन्हें चक्कर आने लगा। उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी और बैठ गए, जिसके कुछ देर बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी मृत्यु हो गई।लगभग तीन बजे राहगीरों ने मोहनगंज पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और रामकुमार को जिला रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।रामकुमार पासी अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनका विवाह लगभग 16 वर्ष पूर्व जामो थाना क्षेत्र के खोदई का पुरवा निवासी आशादेवी से हुआ था। वह गांव में खेती-बाड़ी और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के बाद उनकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।इस संबंध में मोहनगंज थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि परिवार के सदस्यों को सूचना दे दी गई थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |