Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः हरिओम हत्या कांड! फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार, दो अभी भी तलाश में, पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर गांव से दो वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार


बीसलपुर। डेढ़ सप्ताह पहले दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर गांव में हुए जमीनी विवाद को लेकर हुए हरिओम हत्या कांड में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अभी दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

घटना के समय, दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर कहासुनी बढ़ गई थी। आरोपियों ने हरीओम पर लाठी-डंडा और धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को बचाने आए परिजनों को भी आरोपियों ने घायल कर दिया। पुलिस ने गंभीर हालत में हरिओम को दियोरिया सीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।कोतवाली प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि पुलिस ने जंगबहादुर के पुत्र पवन और ज्वाला प्रसाद के पुत्र अशोक कुमार को मानपुर तिराहे से गिरफ्तार किया। शेष दो आरोपी अभी फरार हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।इस कांड ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने दावा किया है कि सभी आरोपी जल्द ही न्याय के सामने लाए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |