Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चैपाई खेलने वालों को दिया जाएगा इनाम- दिव्या गंगवार


बीसलपुर। बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रतिवर्ष के भाति इस वर्ष भी विशाल चैपाई समागम होने जा रहा है जिसमें कई गांव की चैपाई खेलने वालों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा सभी चैपाई खेलने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। विधानसभा 130 की पूर्व प्रत्याशी एवं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार एवं उनके पति समाजसेवी चैधरी प्रदीप सिंह पटेल के द्वारा प्रतिवर्ष कीतरह इस वर्ष भी बीसलपुर पीलीभीत मार्ग स्थित उनके आवास के निकट विशाल होली मिलन समारोह एवं चैपाई समागम तीसरी बार होने जा रहा है महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव होने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण सामाजिक एकता संस्कृत आयोजनों को बढ़ावा देने में अग्रणीय रही है पिछले 9 सालों से समाजवादी पार्टी का दामन थामे हुए हैं उन्होंने विधानसभा की जनता के हर सुख दुःख में शामिल हुई उनके द्वारा कई बार मेधावी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा चुका है उनके पति चैधरी प्रदीप सिंह पटेल का कहना है कि उन्हें इस तरह के कार्यक्रम करने से सकून मिलता है उनके द्वारा ईस,कला फाउंडेशन की ओर से प्रति वर्ष सावन माह के प्रति सोमवार को जलपान की व्यवस्था की जाती है उन्होंने हमेशा विधानसभा की जनता को सम्मान देने का काम किया है उन्होंने पिछले वर्षों  होली दीपावली जैसे पर्वों पर सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र में सौदाई का संदेश दिया है उन्होंने 15 मार्च को होली मिलन समारोह एवं चैपाई समागम के मौके पर क्षेत्र के सभी लोगों को आमंत्रित किया हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |