मिर्जापुर। जिले के थाना ड्रमण्डगंज पर एक व्यक्ति द्वारा लनामजद के विरूद्ध वादी की पुत्री को बहला फुसला कर भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ड्रमण्डगंज पर बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी तथा अपहृता की बरामदगी करने हेतु थानाध्यक्ष ड्रमण्डगंज को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा पूर्व में अपहृता को बरामद किया जा चुका है तथा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में शुक्रवार को उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह व उपनिरीक्षक सुभाष यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर महेशपुर ओवर ब्रिज के पास से नामजद अभियुक्त अजमत पुत्र रहमत तुल्ला शाह निवासी महेशपुर थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर को अन्तर्गत धारा उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।
