Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः विकास खण्ड सदर में क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न


प्रतापगढ़। जिले के विकास खण्ड सदर परिसर में क्षेत्र पंचायत की बैठक आहूत की गयी। बैठक में उपजिलाधिकारी सदरध्प्रशासक क्षेत्र पंचायत सदर नैन्सी सिंह, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण एवं प्रधानगण द्वारा प्रतिभाग किया गया। खण्ड विकास अधिकारी सदर जीतेन्द्र कुमार त्रिपाठी द्वारा उपस्थित सदस्यों एवं प्रधानगणों का स्वागत किया गया तथा उनके द्वारा विकास खण्ड में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं यथा-समाज कल्याण से सम्बन्धित पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, एन०आर०एल०एम० कार्यक्रम के अधीन संचालित स्वयं सहायता समूह एवं बाबा साहेब अम्बेडकर प्रोत्साहन योजना, मनरेगा, राज्य वित्तध्केन्द्रीय वित्त के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। क्षेत्र पंचायत की पूर्व बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई एवं परिपालन की स्थिति से उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया गया। आयोजित बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं के प्रस्तावध्कार्य योजना को बैठक में प्रस्तुत किया गया। अन्त में उपजिलाधिकारी सदरध्प्रशासक क्षेत्र पंचायत की अनुमति से आहूत बैठक को समाप्त किया गया। बैठक में विधायक सदर प्रतिनिधि अरूण कुमार मौर्य, सहायक विकास अधिकारी (सांख्यिकीय), सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), सहायक विकास अधिकारी (स०क०), सहायक विकास अधिकारी (महिला), अवर अभियन्ता, आरईडी ग्रा०वि०अ० अभिषेक रावत, संजय रावत, संदीप यादव, मितेश चन्द्र, नेहा शर्मा एवं ग्रा०पं०अ० मनोज कुमार पटेल, दीपक यादव, संगीता पाल, प्राची श्रीवास्तव, कुँ० संजना आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन शिक्षा विभाग के धर्मेन्द्र कुमार ओंझा द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |