Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: पुलिस ने अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण पकड़ा! 235 लीटर पेट्रोल, 50 लीटर डीजल किया जब्त


तिलोई/अमेठी। अमेठी जिले की मोहनगंज कोतवाली पुलिस ने विराज बाजार में अवैध रूप से पेट्रोल और डीजल का भंडारण करने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 235 लीटर पेट्रोल और 50 लीटर डीजल जब्त किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विराज बाजार निवासी अकबर हुसैन (पुत्र स्व. समीउल्ला) बिना लाइसेंस के ड्रमों में भारी मात्रा में पेट्रोल और डीजल भरकर कालाबाजारी कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।मौके पर मौजूद अकबर हुसैन ने पूछताछ में बताया कि उसने ड्रमों में पेट्रोल और डीजल बेचने के लिए रखा था। जब पुलिस ने भंडारण और बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, तो वह उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सका।पुलिस ने मौके से कुल 235 लीटर पेट्रोल, 50 लीटर डीजल, एक कूपी, तेल मापने वाले लीटर और एक तेल निकालने वाली मशीन को अपने कब्जे में ले लिया। मोहनगंज पुलिस ने इस कार्रवाई की सूचना खाद्य एवं रसद आपूर्ति विभाग को दे दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |