बीसलपुर। सोमवार को शफी डिग्री कॉलेज में मिशन शक्ति फेज-05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत छात्राओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्रवक्ता कुमारी शोभना शुक्ला ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में कई महिलाएं इनका लाभ नहीं उठा पाती हैं। उन्होंने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, एम्बुलेंस सेवा 108 और पुलिस हेल्पलाइन 112 की विस्तृत जानकारी दी तथा किसी भी आपात स्थिति में इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के कोऑर्डिनेटर अनीस बेगा ने कहा कि महिलाओं की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब वे सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनें। उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को इस दिशा में गंभीरता से प्रयास करने होंगे। कार्यक्रम में बीसीए, बीए, बीएससी, डीएलएड और बीएड विभाग की छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
