Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह में झलकी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा विद्यालय परिसर! कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई, मेधावी बच्चों को किया सम्मानित


बीसलपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या हबीबुल्लाह खां, नगर क्षेत्र में वार्षिकोत्सव एवं कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार, केंद्र व्यवस्थापक स्वरांजलि संगीत विद्यालय द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंज उठा। बच्चों ने नृत्य, गीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सपना, महिमा, अनुपम, अंशिका, अंजलि, शौर्य, विवेक और अनिल सहित कई विद्यार्थियों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका शोभना कश्यप एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक राम किशोर सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। अंत में प्रधानाध्यापक ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए विदा हो रहे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |