बलिया। बैरिया थाना के गंगा उस पार भुआल छपरा गांव में मंगलवार की सुबह करीब 5रू55 बजे अशोक ठाकुर 52 वर्ष पुत्र काशीराम ठाकुर के ऊपर कृष्णा ठाकुर व चार अन्य द्वारा गोली चलाने का मामला प्रकाश में आया। गोली अशोक ठाकुर के बाएं हाथ में लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इस मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामजद चार अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लेकर पूंछताछ कर रही है। वहीं, घटना को लेकर गांव में तरह- तरह की चर्चाएं हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, अशोक ठाकुर और घूरन ठाकुर के बीच पिछले करीब दो वर्षों से भूमि विवाद चल रहा है। आरोप है कि अशोक ठाकुर अपने पाटीदारों की जमीन पर कब्जा कर खेती कर रहे थे। सोमवार को खेत काटने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि दबाव बनाने के उद्देश्य से गोली चलने की कहानी गढ़ी गई हो सकती है। हालांकि, कुछ लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनने की बात भी कही है, लेकिन इसके बाद कोई शोर-शराबा नहीं हुआ। घायल अशोक ठाकुर का आरोप है कि वह भोर में मवेशियों के लिए भूसा निकाल रहे थे, तभी घूरन ठाकुर, बबलू ठाकुर, कृष्ण ठाकुर और अमरनाथ पाण्डेय उनके दरवाजे पर आए और गोली चला दी, जो उनके कंधे को छूते हुए निकल गई। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह करीब छह बजे अशोक ठाकुर अपने भाई मोहन ठाकुर के साथ मोटरसाइकिल से इलाज के लिए बलिया चले गए।
इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया मो फहीम कुरैशी ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, पुलिस विभिन्न पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
.jpg)