संग्रामपुर: स्वच्छ भारत अभियान फेल, गंदगी का लगा अंबार
March 16, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं देने का दावा कर रही है लेकिन अमेठी के संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तस्वीरें इन दावों का गला घोंट रही हैं। यहाँ स्वच्छ भारत अभियान केवल सरकारी विज्ञापनों और अधिकारियों के ट्विटर बायो तक ही सीमित नजर आता है।
हैरानी की बात यह है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमेठी के सोशल मीडिया बायो में स्वच्छ अमेठी स्वस्थ अमेठी का नारा चमक रहा है लेकिन संग्रामपुर सीएचसी की हकीकत इसके ठीक उलट है। बीपीएचयू लैब के पास बने शौचालयों में गंदगी का ऐसा अंबार है कि वहां से गुजरना भी मुहाल है। यह गंदगी मरीजों को ठीक करने के बजाय उन्हें नई बीमारियों की सौगात दे रही है। अस्पताल में बदबू के कारण रुकना दूभर हो गया है जब रक्षक ही बीमारियों का अड्डा बन जाए तो जनता कहां जाए? अस्पताल प्रशासन इस भीषण गंदगी पर आंखें मूंदे बैठा है जो सीधे तौर पर उच्चाधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है।
