मुसाफिरखाना: विशाल दुखदुरिया कार्यक्रम का आयोजन
March 12, 2026
मुसाफिरखाना/अमेठी। दादरा गांव में देवी शक्तिपीठ मां हिंगलाज धाम पर चल रहे हिंगलाज महायज्ञ महोत्सव में गुरुवार को एक विशाल दुखदुरिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।जिन्होंने अवसान माता की पूजा-अर्चना कर देश, परिवार और अपने गांव की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने महिलाओं से विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। प्रत्येक समूह की एक-एक महिला ने अन्य महिलाओं को अवसान माता की कथा भी सुनाई। सामाजिक कार्यकर्ता कृपाशंकर सिंह ने कहा कि धार्मिक कार्यों में माताओं की आस्था सबसे मजबूत होती है। कार्यक्रम की सफलता में अंजनी शुक्ला और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। अजीत प्रताप सिंह गुन्नौर द्वारा महिलाओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इस मौके पर कृपा शंकर सिंह,अंजनी श्रीवास्तव, विजय सिंह, उमाकांत सिंह, सर्वेश सिंह,नीलकमल सिंह, मनोज मिश्रा, विकास यादव, अनीता सिंह, रिंशी सिंह, मंजू सिंह, ममता श्रीवास्तव, शिवकुमारी तिवारी, सुमन सिंह, प्रतिमा श्रीवास्तव, बविता सिंह,रिंकी सिंह, माधुरी सिंह और अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।
