लखनऊ: इटौंजा महोना रोड पर महिला को बुरी तरह मारा-पीटा,मोटरसाइकिल लेकर हुए फरार
March 05, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत थाने से महज सौं मीटर की दूरी पर एक महिला को कुछ लोगों ने जमकर पीटा,जिसमें महिला के सिर व अन्य जगहों पर चोट आई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इटौंजा थाना के पास गुरुवार दोपहर करीब दो ढाई बजे महिला चमनकली पत्नी छोटेलाल निवासी भानपुर मजरा परेवाजाल थाना अटरिया सीतापुर को कोमल,सोनी,नन्हकू, गोविंद, मनोज अन्य लोगों ने इटौंजा थाने के सामने महिला चमनकली को रोक कर बुरी तरह मारा-पीटा। वही आरोप है कि लाठी डंडों व बांका से बुरी तरह मारा पीटा और मौके से एक मोटरसाइकिल लेकर वहां से भाग निकले। वही सभी लोग चानवातारा थाना बीकेटी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायल महिला ने लिखित शिकायत इटौंजा थाने पर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
.jpg)