लखनऊ: ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड पुलिसकर्मी की मौत
March 05, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के बीकेटी थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसामऊ किसान पथ ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे पटरी पर दोपहर करीब ढाई बजे वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड पुलिसकर्मी की मौत हो गई। बता दे कि यह घटना गुरुवार दोपहर 2रू30 बजे की है। जब कैलाश नाथ सिंह रेल की पटरी पार कर रहे थे,इस दौरान वंदे भारत ट्रेन वहां से गुजरी और उसकी चपेट में आ जाने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची बीकेटी पुलिस ने शव का पंचायतनामा कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं कैलाश नाथ सिंह पुत्र स्वर्गीय पंन्चू सिंह उम्र लगभग 70 वर्ष जोकि वर्तमान में बीकेटी के बरगदी में रहते थे और वह जिला आजमगढ़ के एक गांव के रहने वाले थे।
