आगरा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राज राजेश्वरी मां कैला देवी के दर्शन के लिए निःशुल्क बस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। समाजसेवी अतुल तिवारी के नेतृत्व में आयोजित यह 12वीं निःशुल्क कैला देवी बस यात्रा शहरवासियों के लिए विशेष रूप से आयोजित की जा रही है।
यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का निःशुल्क रजिस्ट्रेशन 15 मार्च तक किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया टीडीआई मॉल के पीछे स्थित होटल स्टार ऑफ ताज पर आधार कार्ड के माध्यम से कराई जा रही है। आयोजकों ने बताया कि यात्रा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है, ताकि सभी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यह बस यात्रा 18 मार्च को होटल स्टार ऑफ ताज, फतेहाबाद रोड से मां कैला देवी के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में समाजसेवी अतुल तिवारी, दिलीप तिवारी (अधिवक्ता), नितिन वर्मा तथा शंभू नाथ चैबे ने यात्रा की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से रजिस्ट्रेशन कराकर यात्रा में शामिल होने की अपील की ।
