आगरा। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों की बुकिंग कराने वाले किसानों के लिए 7 मार्च को ई-लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया जिलास्तरीय समिति की उपस्थिति में विकास भवन सभागार, संजय पैलेस में सम्पन्न होगी।
उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग की योजनाओं के तहत 25 फरवरी 2026 से 4 मार्च 2026 तक विभागीय पोर्टल पर कृषि यंत्रों की बुकिंग की गई थी। लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने के कारण जिन किसानों के टोकन कन्फर्म नहीं हो सके हैं, उनके टोकन की पुष्टि ई-लॉटरी के माध्यम से की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिलास्तरीय समिति की मौजूदगी में 7 मार्च को शाम 4 बजे विकास भवन सभागार, संजय पैलेस में ई-लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
कृषि विभाग ने उन सभी किसानों से अपील की है जिन्होंने कृषि यंत्रों की बुकिंग कराई है, वे निर्धारित समय पर विकास भवन पहुंचकर ई-लॉटरी प्रक्रिया में प्रतिभाग करें, ताकि योजना का लाभ प्राप्त किया जा सके।
