Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः जिलाधिकारी ने कोषागार कार्यालय का किया औचक निरीक्षण


कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने आज जनपद ट्रेजरी ऑफिस (कोषागार कार्यालय) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहनता से परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डबल लॉक व्यवस्था अभिलेखों के संधारण रजिस्टरों के रख-रखाव तथा परिसर की स्वच्छता का सूक्ष्म अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने डबल लॉक के भीतर सुरक्षित रखे ₹5000 मूल्य वर्ग के स्टांपों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि ट्रेजरी जैसी महत्वपूर्ण संस्था मे जनसामान्य का गहरा विश्वास निहित है अतः इस विश्वास की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित की जानी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान दीवारों पर परिलक्षित नमी को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मरम्मत कराए जाने तथा पूरे ट्रेजरी परिसर की समुचित रंगाई-पुताई कर परिसर को सुव्यवस्थित व आकर्षक बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही लगभग एक दशक पूर्व आयोजित लेखपाल एवं अन्य परीक्षाओं से संबंधित अभिलेखध्प्रश्नपत्र जो अभी तक सुरक्षित रखे हैं उन्हें नियमानुसार अभिलेखागार से निष्पादित कर हटाए जाने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ट्रेजरी की सुरक्षा अभिलेखों की सुव्यवस्था तथा स्वच्छता मानकों मे किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सतत रूप से बनाए रखी जाएं। इस अवसर कोषाधिकारी श्रीमती नीलम शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |