Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः एमएचएन पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित, देव ने किया स्कूल टाप


गुरसहायगंज/कन्नौज। मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम डुँडवाबुजुर्ग में स्थित एमएचएन पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें मेधावी छात्राओं को स्कूल प्रशासन द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा 6 के छात्र देव पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी ग्राम पट्टिया ने परीक्षा में स्कूल टॉप करके विद्यालय तथा अपने मां-बाप का नाम रोशन किया। स्कूल प्रशासन द्वारा मेधावी छात्राओं के सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित गुरसहायगंज के पूर्व सांसद एवं नगर विकास समिति की उपाध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा स्कूल टॉप करने वाले देव को उपहार स्वरुप एक साइकिल भेंट कर सम्मानित किया गया इसके अलावा अन्य मेधावी स्कूली बच्चों को भी स्कूल प्रशासन की ओर से उपहार देखकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक इरशाद आलम प्रिंसिपल उजैरा विद्यालय के अध्यक्ष एडवोकेट इजहार आलम रिजवान खान सहित कई लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |