Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह सम्पन्न! मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित, अतिथियों ने मेहनत और लक्ष्य निर्धारण का दिया संदेश


पीलीभीत। शहर के अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रबंध समिति सदस्या डॉ. रश्मि चैधरी, संरक्षक  ओमप्रकाश गंगवार एवं प्रधानाचार्या  उपासना शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीतू जायसवाल ने कुशलतापूर्वक किया।कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा षष्ठ से लेकर एकादश तक की छात्राओं में अनु गंगवार, आराध्या राठौर, तापसी सिंह, अंशिका गंगवार, अनामिका शुक्ला, समृद्धि शर्मा, उपासना, ईशिका माथुर एवं प्रियांशी ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं में आदर्श कुमारी, दिव्यांशी वर्मा, अपेक्षा गंगवार, प्राची गंगवार, सिद्धि पाण्डेय, समीक्षा, अंजली, इशिका पाण्डेय एवं शिवे शर्मा शामिल रहीं। वहीं तृतीय स्थान पर पूजा गंगवार, आस्था गंगवार, अक्षिता गुप्ता, दिव्यांका, कृतिका सक्सेना, मृगांका कोरी, कौशिकी मौर्य, गार्गी कपूर एवं इशिका जायसवाल रहीं।विशेष उपलब्धियों के अंतर्गत सर्वाधिक उपस्थिति जूनियर वर्ग में गुंजन राठौर तथा सीनियर वर्ग में प्रियांशी व लवी ने 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कर हासिल की। संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जूनियर वर्ग में आराध्या राठौर तथा सीनियर वर्ग में अंजली गंगवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।विद्यालय स्तर पर सर्वाधिक अंक जूनियर वर्ग में अंशिका गंगवार ने 89.85 प्रतिशत तथा सीनियर वर्ग में प्रियांशी ने 82.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।इस अवसर पर अतिथियों ने छात्राओं को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। संरक्षक  ओमप्रकाश गंगवार ने छात्राओं को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया, वहीं डॉ. रश्मि चैधरी ने छात्राओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहने का आह्वान किया।

अंत में प्रधानाचार्या  उपासना शर्मा ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ, जिसमें पूरे विद्यालय परिवार की सहभागिता रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |