Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढ़ः जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राइजिंग प्रतापगढ़ सोसाइटी की प्रथम बैठक सम्पन्न! आरपीएस खीचेगा प्रतापगढ़ के विकास की रूपरेखा-जिलाधिकारी


प्रतापगढ़। जिले में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में राइजिंग प्रतापगढ़ सोसाइटी (आरपीएस) की प्रथम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य, विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य सहित समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आरपीएस के अध्यक्ष शिव सहाय अवस्थी ने बताया कि प्रतापगढ़ में रोजगार से लेकर व्यवसाय की बहुत ज्याद सम्भावनायें है, प्रतापगढ़ जनपद लखनऊ-वाराणसी-अयोध्या-प्रयागराज के मध्य बसा हुआ है। यहां पर रेलवे लाइन, गंगा एक्सप्रेसवे से लेकर कई महत्वपूर्ण हाइवे प्रतापगढ़ से होकर गुजरते है। आंवला, आम और कृषि उत्पादों में लोग जुड़े हुये है इसके बावजूद अभी तक प्रतापगढ़ का समुचित विकास नही हो पाया है। विकसित प्रतापगढ़ की संकल्पना को पूरा करने के लिये आरपीएस का गठन किया गया है। आरपीएस का मूल उद्देश्य रिकनेक्ट, रिफार्म, रिबिल्ट है, प्रतापगढ़ को लेकर जो नकारात्मक छबि बनी हुई है उसको खत्म करना है। आरपीएस के बैनर तले 4 अलग अलग क्षेत्रों में प्रारम्भिक कार्य शुरू हो गया है। प्रतापगढ़ में भारी निवेश लाने के लिये मई माह में दो दिवसीय कान्क्लेव प्रस्तावित है। जनपद में 5 औद्योगिक एरिया और स्टेट है जो हमें अन्य जनपदों की तुलना में हमें उनसे आगे खड़ा करते है।

राइजिंग प्रतापगढ़ सोसाइटी (आरपीएस) की प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद प्रतापगढ़ में विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले लोगों को इस मंच से जोड़ा गया है। इनमें शिक्षा, उद्यमी, व्यापारी, युवा सहित कई क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राइजिंग प्रतापगढ़ सोसाइटी के चार प्रमुख उद्देश्य हैं। पहला प्रतापगढ़ की सकारात्मक और बेहतर छवि बनाना। दूसरा जिले में मौजूद अवसरों की जानकारी लोगों तक पहुंचाना ताकि वे आगे बढ़ सकें। तीसरा, प्रतापगढ़ के वे लोग जो बाहर रहकर विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी पहचान बना चुके हैं, उन्हें जिले से जोड़ना और उनके अनुभव व सहयोग से प्रतापगढ़ के समग्र विकास में योगदान सुनिश्चित करना। चैथा उद्देश्य यह है कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं में जनभागीदारी को बढ़ाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह सोसाइटी जनपद के समग्र विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।

इससे पहले बैठक में आरपीएस के संरक्षक राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य ने बैठक में उद्घोषणा की वह अपनी निधि से जनपद में पहला सांस्कृतिक केन्द्र का निर्माण करवायेगें, इसके साथ ही उन्होने बैठक में बताया कि मई माह में होने वाले कान्क्ेलव के लिये केन्द्र और प्रदेश सरकार के जनप्रतिनिधि और उच्च अधिकारी को भी सादर आमंत्रित किया जायेगा। राज्यसभा सदस्य ने समिति के पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि प्रतापगढ़ के समुचित विकास के लिये कोई भी कोर कसर नही छोड़ी जायेगी। केन्द्र की योजनाओं से लेकर उद्यमियों और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिये सरकार की सभी योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा। विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य ने कहा कि आरपीएस निश्चित रूप से एक सकारात्मक पहल है इससे जनपद की छवि बदलेगी और निवेश आयेगा। सांसद प्रतिनिधि बीएल वर्मा ने भी राइजिंग प्रतापगढ़ के लिये अपने विचार रखे। आरपीएस के सचिव अंकुर केसरवानी ने बताया कि आरपीएस का मूल उद्देश्य जनपद की छवि को बदलना है, लाजिस्टक पार्क, हास्पिटैलिटी जैसे बहु आयामी विकल्पों को सबके समक्ष रखना है। जनपद के बहुत सारे लोग देश, प्रदेश और विदेश में रहते है वह अपने जनपद को बदलता हुआ देखना चाहते है इसी दिशा में आरपीएस काम करेगा। पीपीटी के माध्यम से उन्होने आरपीएस की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में उपजिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह, डीसी मनरेगाध्प्रभारी जिला विकास अधिकारी सन्तोष कुमार सिंह, आरपीएस के कोषाधिकारी राहुल खण्डलेवाल, एडमिनिस्ट्रेटिव अफेयर्स हेड साहिदा खान, एडमिनिस्ट्रेटिव अफेयर्स सचिव बृजभानु सिंह, संयुक्त सचिव अनुभा पाण्डेय, प्रोजेक्टे कोर्डिनेटर उत्कृष्ट पाण्डेय व आदित्य शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |