प्रतापगढ़। सामाजिक न्याय के पुरोधा एवं दलितों,वंचितों एवम शोषितों की प्रखर आवाज मान्यवर कांशीराम जी के जन्म जयंती के अवसर पर शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ दीपक शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया स
निशुल्क चिकित्सा शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने फीता काटकर एवं मान्यवर काशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर निशुल्क चिकित्सा शिविर का विधिवत उद्घाटन किया स क्षेत्र के 114 लोगो ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।
शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाइयां एवं आवश्यक सलाह दी। प्रमुख रूप से डॉ.अजय मिश्रा (एम.डी.), डॉ. शमीम अहमद अंसारी (बीयूएमएस), डॉ. डी.के. शुक्ला (बीडीएस), डॉ. रौनक जहां (बीयूएमएस), डॉ. यूसुफ खान (बीडीएस), डॉ. शबाना खान (बीडीएस), डॉ. संजय पाल (बीएचएमएस), डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव (नेचुरोपैथी), डॉ. मुस्कान (डीएमएलटी), डॉ. रामचंद्र गुप्ता (एक्यूप्रेशर), डॉ. नवीन दुबे (डी.ऑप्थो), डॉ. चमन लाल (एक्यूप्रेशर), डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव (योग) एवं अनिल कुमार त्रिपाठी (ग्रीनर्स) सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ी रही है। मान्यवर कांशीराम जी के सामाजिक न्याय और समानता के विचारों से प्रेरणा लेते हुए यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।
वहीं कार्यक्रम के संयोजक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. दीपक शुक्ला ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। आगे भी समय-समय पर ऐसे चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी,महेन्द शुक्ल,रामशिरोमणि वर्मा, प्रेम शंकर द्विवेदी,रवि भूषण सिन्हा, मासूम हैदर,सुरेश मिश्र, मो. हुजैफ, सरोज कश्यप,चन्द्र नाथ शुक्ल, विजय प्रताप त्रिपाठी, मकरन्द शुक्ल,सुधांशु शुक्ल, भवानी शंकर दूबे,के.के शुक्ल,शिवांशु भट्ट,कपिल ओझा, आशिक अली खान,नूर आलम,अंजनी पांडे,अब्दुल रहमान, पृथ्वी राज गौतम,रवि प्रताप सिंह,सुरेश दूबे आदि.. एवम मरीजों में मुख्य रूप से अजय जायसवाल, सरला देवी, नंदलाल, मोहम्मद सईद,राहुल मिश्र, मीरा सिंह, जयप्रकाश शर्मा, हनुमान दास शुक्ला, सुष्मिता त्रिपाठी, सुमन त्रिपाठी,वरुण श्रीवास्तव, मंजू गुप्ता, बुद्ध,इंद्र,हरि करन वर्मा, कलावती सिंह, प्रेमचंद रामाश्रय गुप्ता, वीरेंद्र यादव,राजीव कुमार, अवधेश कुमार,मनोज चैहान,पवन कुमार,पवन गुप्ता, लवी सिंह, सचिन गुप्ता, संतोष विश्वकर्मा ,
सोनू अग्रहरी,ऋषभ शुक्ला, शीला अग्रहरि, प्रतीक त्रिपाठी, मनोज सिंह, सुरेश सिंह धर्मपाल मनोज मिश्रा सुनील शुक्ला, उदयभान, सागर मिश्र, धर्मेंद्र सिंह,अर्चना खंडेलवाल, धीरज गुप्ता, राम सिंह पटेल,गौरव अग्रवाल,माया तिवारी, मनोज पांडे, विनीत मिश्रा,पन्नालाल पटेल, बीपी सिंह, उमाशंकर सिंह, सुशीला प्रजापति, प्रदीप मिश्रा देवेंद्र शुक्ला देवेंद्र सिंह आमिर खान अनिल तिवारी सहित सैकड़ो मरीज ने इलाज कराया।
